1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Up exit polls 2022: ये एग्जिट पोल बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में बन रही है सपा की सरकार, अखिलेश को मिल रहा पूर्ण बहुमत

Up exit polls 2022: ये एग्जिट पोल बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में बन रही है सपा की सरकार, अखिलेश को मिल रहा पूर्ण बहुमत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से एग्जिट पोल अपने अपने दावे कर रहे हैं। ज्यादातर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। लेकिन दो सर्वे ऐसे हैं जो यूपी में बड़ा उल्टफेर दिखा रहे हैं। दरअसल, दोनों सर्वे में समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) की सरकार बनते हुए दिख रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Up exit polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से एग्जिट पोल अपने अपने दावे कर रहे हैं। ज्यादातर टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। लेकिन दो सर्वे ऐसे हैं जो यूपी में बड़ा उल्टफेर दिखा रहे हैं। दरअसल, दोनों सर्वे में समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) की सरकार बनते हुए दिख रही है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

देशबंधु के अलावा एक और सर्वे सामने आया है, जिसमें भाजपा को यूपी में बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है। हालांकि, ज्यादातर न्यूज चैनलों के सर्वे में प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनते हुए दिख रही है। 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

इन सर्वे में दावा किया गया है कि यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  को 238 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 157 सीटें मिलते हुए दिख रही हैं। वहीं, सर्वे के अनुसार, बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। इसके साथ ही इस सर्वे में दावा किया गया है कि भाजपा के वोट प्रतिशत में 2017 के मुकाबले गिरावट आएगी। वहीं, समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ता हुआ दिख रहा है।

देशबंधु का ये है दावा
बता दें कि, देशबंधु ने अपने सर्वे में यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को बहुमत की तरफ दिखाया है। देशबंधु का अनुमान है कि यूपी में सपा को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। उधर, कांग्रेस के खाते में एक से 9, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक आ सकती हैं।

पढ़ें :- यह स्नेह और भरोसे का रिश्ता है जो आधी सदी से अटूट है...राहुल गांधी के नामांकन के बाद बोलीं प्रियंका गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...