1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने सहारनपुर एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती?

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने सहारनपुर एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली तैनाती?

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों (IPS Transfer ) के तबादले कर दिया है। एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने रविवार को सहारनपुर के एसएसपी समेत पांच आईपीएस अफसरों (IPS Transfer ) के तबादले कर दिया है। एस.बी सिरडकर को पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड, उप्र, की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

वहीं सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र से अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है। इसके अलावा आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी, मुख्यालय, उप्र की जिम्मेदारी दी गई है। ये अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, एपीटीसी, सीतापुर में तैनात थे।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर बनाया गया है। इनके पास अभी तक पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, लखनऊ की जिम्मेदारी थी। वहीं सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह राजयान को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक भेजा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...