1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान, बाराबंकी अव्वल, लखनऊ अब तक फिसड्डी

UP Lok Sabha Election Voting Live: यूपी में 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान, बाराबंकी अव्वल, लखनऊ अब तक फिसड्डी

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling Live : पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में सोमवार को मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

यूपी में सुबह 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान

अमेठी सीट पर 27.20 फीसदी मतदान

कैसरगंज सीट पर 27.92 फीसदी मतदान

कौशांबी सीट पर 26.12 फीसदी मतदान

पढ़ें :- भारत आज पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश में 5000 टन डीजल कर रहा इंपोर्ट : BPC मुहम्मद रेज़ानुर रहमान

गोंडा सीट पर 26.68 फीसदी मतदान

जालौन सीट पर 26.97 फीसदी मतदान

झांसी सीट पर 29.82 फीसदी मतदान

फतेहपुर सीट पर 28.54 फीसदी मतदान

फैजाबाद लोकसभा सीट पर 29.05 फीसदी मतदान

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

बांदा लोकसभा सीट पर 29.25 फीसदी मतदान

बाराबंकी लोकसभा सीट पर 30.60 फीसदी मतदान

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 28.52 फीसदी मतदान

रायबरेली लोकसभा सीट पर 28.10 फीसदी मतदान

लखनऊ सीट पर 22.11 फीसदी मतदान

हमीरपुर सीट पर 28.24 फीसदी मतदान

पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें

लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें और जिम्मेदारी से अपने प्रतिनिधियों का चयन करें। 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

मोहनलालगंज में ईवीएम में खराब

मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलमबाग बरिगंवा की बूथ संख्या 148 की ईवीएम गड़बड़ चल रही है। कई बार दबाने के बाद मतदान हो रहा है। यहां 1034 मतदाता हैं। लोगों ने सांसद कौशल किशोर से इसकी शिकायत की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...