1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान

अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहले कहा जा रहा था कि महान दल के नेता केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) को विधान परिषद भेजा जा सकता है। हालांकि, सपा ने उनको प्रत्याशी नहीं बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP MLC Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहले कहा जा रहा था कि महान दल के नेता केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) को विधान परिषद भेजा जा सकता है। हालांकि, सपा ने उनको प्रत्याशी नहीं बनाया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके कुछ देर बाद ही महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब सपा को महान दल की जरूरत नहीं है, जिसके कारण वो गठबंधन तोड़ने जा रहे हैं। इसके साथ ही आरोप लगाया कि सपा ने उन्हें सम्मान नहीं दिया है।

इसके साथ ही केशव देव मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य को ज्यादा तवज्जो देने पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महान दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस दौरान भाजपा के नेताओं ने भी उनसे संपर्क किया लेकिन वो सपा के साथ रहे लेकिन सपा में उन का सम्मान नहीं किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...