1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में बारिश शुरू, 23 जून से झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Rain Alert : नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में बारिश शुरू, 23 जून से झमाझम बारिश का अलर्ट

UP Rain Alert : यूपी में देर रात प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को यूपी के 40 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेशवासियों को अब पूरी तरह से हीट वेव कंडीशन से निजात मिलेगी।

By santosh singh 
Updated Date

UP Rain Alert : यूपी में देर रात प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश के चलते गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिली है। वहीं, शुक्रवार को यूपी के 40 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेशवासियों को अब पूरी तरह से हीट वेव कंडीशन से निजात मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 23 जून को मानसून (Monsoon) पूरे उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाला है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

शुक्रवार दोपहर को अचानक छाई बदली के तेज हवा के साथ नोएडा, गाजियाबाद समेत यूपी के कई जिलों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार यूपी में बारिश और आंधी को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।अमेठी जिले में शुक्रवार मौसम का मिजाब बदला नजर आया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं हुई जमकर बारिश तो कहीं चले तेज़ हवाएं चलीं। अचानक हुई बारिश से उमस बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के चलते भी गर्मी कम नहीं हो रही है।

दिल्ली में भी बारिश ने भिगोया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से शहर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आईएमडी ने के मुताबिक, दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में सप्ताहांत के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है क्योंकि शनिवार और रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 जून से बारिश होने की संभावना

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 जून से वर्षा की तीव्रता एवं क्षेत्रफल में प्रभावी वृद्दि होने की संभावना है। वहीं, 24 जून पूर्वोत्तर तराई एवं पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 जून से वर्षा की तीव्रता में बढ़ोत्तरी की संभावना है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 जून से बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हुई बारिश

अंबेडकरनगर 24, आजमगढ़ 12, बहराइच 15, बलिया 28, बलरामपुर 17, देवरिया 5, गाजीपुर 7, गोंडा 9, गोरखपुर 22, लखीमपुर खीरी 11, कुशीनगर 5, महाराजगंज 22, संत कबीर नगर 13, सिद्धार्थ नगर 40, सीतापुर 3,आगरा 4, बरेली 6, बिजनौर 8, हमीरपुर 8, कासगंज 4, मुरादाबाद 10, मुजफ्फरनगर 4, पीलीभीत 3, रामपुर 3, सहारनपुर 6, संभल 3, शाहजहांपुर 3 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

इन जिलों में बारिश अलर्ट

पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया गाजीपुर चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, इलाहाबाद, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, जालौन, औरैया, झांसी, इटावा, ललितपुर, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस अलीगढ़ मथुरा गाजियाबाद।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...