1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: सपा कार्यालय अचानक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, चुनाव रिजल्ट को लेकर कहीं ये बातें…

यूपी: सपा कार्यालय अचानक पहुंचे मुलायम सिंह यादव, चुनाव रिजल्ट को लेकर कहीं ये बातें…

यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) रविवार अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ​उनके पैर छूकर आशीर्वाद किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की तारीफ की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) रविवार अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ​उनके पैर छूकर आशीर्वाद किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से कहा कि तुम अच्छा लड़े, बहुत बहुत बधाई।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इस बार के चुनाव में सपा गठबंधन को 125 सीटें मिलीं हैं। इस बार के परिणााम 2017 के मुताबिक, अच्छे हैं। बता दें कि, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने भी इस विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान संभाली थी। उन्होंने जिन सीटों पर प्रचार किया वहां पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। उन्होंने मैनपुरी की करहल और जौनपुर की मल्हनी सीट पर प्रचार किया था।

करहल से खुद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनावी मैदान में थे, जबकि मल्हनी से पारसनाथ यादव के बेटे लकी यादव चुनाव मैदान में थे। मल्हनी सीट पर सपा प्रत्याशी लकी यादव ने बाहुबली जेडीयू प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी मल्हनी गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...