1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : दंबग ने पेट्रोल डालकर फूंक दी डायल 112 की बाइक,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP News : दंबग ने पेट्रोल डालकर फूंक दी डायल 112 की बाइक,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यूपी (UP) के रायबरेली जिले (Raebareli District) में मंगलवार को दबंग ने जमकर उत्पात मचाया है। डायल 112 (Dial 112) के वाहन को फूंक दिया गया। पुलिस से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। यूपी (UP) के रायबरेली जिले (Raebareli District) में मंगलवार को दबंग ने जमकर उत्पात मचाया है। डायल 112 (Dial 112) के वाहन को फूंक दिया गया। पुलिस से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन, सीएम बोले-हमारी प्राथमिकता वहां फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है

बता दें कि यह मामला मिल एरिया थाना इलाके के उमरा गांव का है। यहां का रहने वाला रामकिशोर गांव में आए दिन लोगों के साथ मारपीट और दबंगई करता है। सुबह उसने यहीं के रहने वाले मोहन को किसी बात पर लाठी से पीट दिया।

इससे उसका हाथ टूट गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो रामकिशोर घर से फरसा ले आया। गांववालों को दौड़ा लिया। रामकिशोर की दबंगई से दहशत में आए गांववालों ने डायल 112 (Dial 112)  को मामले की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 (Dial 112)  की पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी रामकिशोर ने पुलिस के वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीओ सदर अमित सिंह (CO Sadar Amit Singh) ने बताया कि दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसा बरामद कर लिया गया है। पुलिस की गाड़ी जल गई है। हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...