1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-डबल इंजन की सरकार के इंजन टकरा रहे हैं

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-डबल इंजन की सरकार के इंजन टकरा रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा वालों को अपनी चिंता करनी चाहिए कि उनके डब्बे अपने आप को इंजन समझ रहे है। डबल इंजन की सरकार के इंजन टकरा रहे है। अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे है और ये सब मुख्यमंत्री जी की जानकारी में हो रहा तो उत्तर प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा?

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जनेश्वर मिश्र जी ने कोई भी समाजवादी आंदोलन रहा होगा तो उस आंदोलन को सफल बनाने में अपना पूरा जीवन लगा दिया। आज हम उनको याद कर रहे हैं तो संकल्प लेते हैं कि समाजवादी आंदोलन को आगे लेकर जाएंगे।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी धर्म का दुरुपयोग करके कुर्सी हथियाना चाहती है। समाज में भेदभाव खत्म हो, भाईचारा कायम हो। मणिपुर की घटना से पूरे भारत का सर झुका है। इन्होंने नारी का सम्मान गिराया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा वालों को अपनी चिंता करनी चाहिए कि उनके डब्बे अपने आप को इंजन समझ रहे है। डबल इंजन की सरकार के इंजन टकरा रहे है। अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे है और ये सब मुख्यमंत्री जी की जानकारी में हो रहा तो उत्तर प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा?

टमाटर के बढ़ते दाम पर घेरा
इससे पहले उन्होंने टमाटर के बढ़ते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि, जब उप्र की बड़ी सोसाइटी में लोग ‘कम महंगा’ टमाटर ख़रीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं तो आम जनता पर इस महंगाई का क्या असर होगा, कहने की ज़रूरत नहीं। कभी नोटबंदी की लाइन, कभी रोज़गार दफ़्तर की लाइन, कभी बैंकों में केवाईसी की लाइन। अगले चुनाव में जनता लाइन लगाकर भाजपा को बाहर कर देगी।

 

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...