1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-ये संविधान की संस्थाओं को कर रहे कमजोर

UP News: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-ये संविधान की संस्थाओं को कर रहे कमजोर

अखिलेश यादव ने कहा कि, 2024 में होने वाला चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सन् 2014 में आई थी और 2024 में उसकी विदाई का वक्त है। भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

बुलडोजर प्रयोग विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। देशभर में इस बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। समाजवादी पार्टी कानून का राज कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने विकास की धारा अवरूद्ध की है। समाजवादी पार्टी विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भी संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि, 2024 में होने वाला चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सन् 2014 में आई थी और 2024 में उसकी विदाई का वक्त है। भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही कहा कि, सपा सरकार में राज्य में हुए विकास कार्य के रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है। प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में समाजवादी सरकार के विकासकार्य हुए थे। भाजपा को यही रास्ता सूझता है कि वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करे। इसके नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है क्योंकि उसमें सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है।

 

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...