HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना, कहा-‘BJP और पुलिस की भ्रष्टाचारी सांठगांठ से…

UP News: अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर निशाना, कहा-‘BJP और पुलिस की भ्रष्टाचारी सांठगांठ से…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav)ने यूपी की भाजपा सरकार (BJP government) पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पुलिस की सांठगांठ से यूपी में ‘भाजपा राज सीज़न 2’ की आपराधिक पटकथा लिखी जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने यूपी की भाजपा सरकार (BJP government) पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पुलिस की सांठगांठ से यूपी में ‘भाजपा राज सीज़न 2’ की आपराधिक पटकथा लिखी जा रही है। पहले भी अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दे पर मुखर होकर भाजपा पर हमलावर रहते हैं। गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा और पुलिस की भ्रष्टाचारी सांठगांठ उप्र में ‘भाजपा राज सीज़न 2’ की आपराधिक पटकथा लिख रही है, जिसके मुख्य अध्याय हैं… फ़र्ज़ी केस का जाल, वसूली का दबाव, बुलडोज़र का डर, अपहरण-फिरौती, एनकाउंटर की धमकी और आत्महत्या पर मजबूर करना…।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...