1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : DGP का सख्त फरमान, बोले- बीमार और नशेड़ी पुलिसकर्मी से स्कॉर्ट ड्यूटी लेने पर डिप्टी एसपी व RI होंगे जिम्मेदार

UP News : DGP का सख्त फरमान, बोले- बीमार और नशेड़ी पुलिसकर्मी से स्कॉर्ट ड्यूटी लेने पर डिप्टी एसपी व RI होंगे जिम्मेदार

यूपी पुलिस में अस्वस्थ या नशे के आदी पुलिसकर्मी से स्कॉर्ट या गार्ड ड्यूटी न कराई जाए। डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने इस बाबत मंगलवार को मातहतों को आदेश जारी किया है। इसके बाद लापरवाही हुई तो डिप्टी एसपी, पुलिस लाइंस और प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) जिम्मेदार होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी पुलिस में अस्वस्थ या नशे के आदी पुलिसकर्मी से स्कॉर्ट या गार्ड ड्यूटी न कराई जाए। डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने इस बाबत मंगलवार को मातहतों को आदेश जारी किया है। इसके बाद लापरवाही हुई तो डिप्टी एसपी, पुलिस लाइंस और प्रतिसार निरीक्षक (RI) जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सशस्त्र गार्ड ड्यूटी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होती है। इसमें कोई भी लापरवाही घातक हो सकती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

डीजीपी (DGP) ने कहा कि बीते दिनों कुछ ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जहां महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों पर लगाई गयी सुरक्षा गार्ड/स्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात कर्मियों की अनुशासनहीनता एवं असंतुलित व्यवहार से अप्रिय स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस की छवि धूमिल होती है। वहीं रक्षक के भक्षक हो जाने से जनता में असुरक्षा की भावना पनपती है।

उन्होंने निर्देश दिया कि मानसिक रूप से परेशान किसी भी पुलिसकर्मी को अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शस्त्र सहित ड्यूटी न लगाई जाए। बंदियों के साथ भी ड्यूटी लगाने में सतर्कता बरती जाए। ड्यूटी पर लगाने से पहले आरआई द्वारा गार्ड/स्कॉर्ट की संख्या, उनकी मानसिक स्थिति, व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्या आदि पता कर ली जाए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि ड्यूटी करने वाला पुलिसकर्मी नशे का आदी न हो। यदि कोई कर्मी अस्वस्थ या किसी अन्य कारण से परेशान है तो उसे ड्यूटी से हटाकर उसकी समस्या का निराकरण कराया जाए।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...