1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : BJP विधायक के उत्पीड़न से तंग रिटायर्ड फौजी ने सीएम के जनता दरबार खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप

UP News : BJP विधायक के उत्पीड़न से तंग रिटायर्ड फौजी ने सीएम के जनता दरबार खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी (CM Yogi) के जनता दरबार में पहुंच गया है। उसने वहां पर तैनात सिक्योरिटी स्टॉफ को यह बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक रिटायर्ड फौजी जहरीला पदार्थ खाकर सीएम योगी (CM Yogi) के जनता दरबार में पहुंच गया है। उसने वहां पर तैनात सिक्योरिटी स्टॉफ को यह बात बताई। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फौजी का आरोप है कि उसने गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar) के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है।

पढ़ें :- सोनौली में महाशिवरात्रि की धूम, शिव मंदिर सजा–संवरा; शिवबारात को भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति

बताया गया कि गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर सीएम जनता दरबार में पहुंचे थे। यहां सुरक्षा में तैनात स्टाफ को उन्होंने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान सतबीर ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कई गंभीर आरोप लगाए।

सोशल मीडिया पर  किया था खुलासा

रिटायर्ड फौजी के पास से एक शिकायती पत्र मिला। इसमें उन्होंने लिखा था कि विधायक ने बीते अप्रैल महीने में कलश यात्रा निकाली थी। उनका उद्देश्य सरकार गिराना था। इसकी जानकारी होने पर रिटायर्ड फौजी ने साजिश को पहचानकर सोशल मीडिया पर खुलासा कर दिया था। इसके बाद से विधायक उन पर अत्याचार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर गौतम पल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सतबीर की हालत ठीक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आतंक का संरक्षण: कांग्रेस

पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

यूपी कांग्रेस ने अपने अधिकारिक एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में एक रिटायर्ड फौजी को ज़हर खाकर पहुंचना पड़ा। क्यों? क्योंकि गाज़ियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर से उनकी जान को ख़तरा है। सोचिए सेना के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा की सरकार में देश के पूर्व सैनिकों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि उन्हें न्याय के लिए ज़हर खाना पड़ रहा है।

पढ़ें :- श्रीलंका के कोलंबों में प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पूजनीय देवनिमोरी के अवशेष वापस लाया गया भारत

भाजपा गुंडों का एक गिरोह है, इनके जनप्रतिनिधि जनता के सेवक नहीं जान के दुश्मन हैं

साफ़ है, भाजपा गुंडों का एक गिरोह है। इनके जनप्रतिनिधि जनता के सेवक नहीं, उनकी जान के दुश्मन हैं। भाजपा मतलब गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और आतंक का संरक्षण। CM योगी के जनता दरबार में ‘जहर’ खाकर पहुंचा कारगिल का पूर्व सैनिक बोला मुझये BJP विधायक करोड़ों की वसूली कर रहा है, उससे परेशान हूं। सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि बीजेपी विधायक नंद किशोर की वसूली से तंग आकर रिटायर्ड फौजी ने सीएम योगी के जनता दरबार में जहर खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी और रंगदारी से तंग होकर जनता आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।
बीजेपी हटाओ, जान बचाओ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...