1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

UP News: फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल की हालत गंभीर बनी हुई। ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटोरी रोड़ स्थित बिसौली की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्रकार की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि, घायल की हालत गंभीर बनी हुई। ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटोरी रोड़ स्थित बिसौली की है। यहां पर हमलवारों ने चाकू से हमला कर एएनआई के पत्रकार की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकन जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- अयोध्या बनेगी देश की अग्रणी सोलर सिटी, 70 हजार में लगेगा 1 किलोवाट सोलर प्लांट, 45 हजार सब्सिडी देगी सरकार : महापौर

बताया जा रहा है कि, प्रापर्टी खरीद फरोख्त विवाद में एएनआई के पत्रकार 45 वर्षीय पत्रकार दिलीप सैनी और उनके साथी पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में वो घायल हो गए। उन्हें एलएलआर हॉस्पिटल, कानपुर लाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके घायल साथी का अभी इलाज चल रहा है।

शहर के भिटौरा रोड बिसौली गांव में रहने वाले दिलीप सैनी कई कस्बों में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त का भी काम करते थे। बुधवार रात अपने दोस्त शाहिद निवासी लाल बाजार के साथ अपने घर पर थे। बताया जा रहा है, इसी दौरान 16 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की और भाग निकले। हमले में घायल पत्रकार ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके सहयोगी शाहिद का उपचार चल रहा है।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव की राजनीति ने बार-बार गैर-जिम्मेदाराना रवैया दिखाया, तुष्टिकरण के वोट बैंक की राजनीति करना बन गई है उनकी पहचान: केशव मौर्य

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...