HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: हाथरस में दर्दनाक हादसा, सत्संग के दौरान मची भगदड़, 27 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

UP News: हाथरस में दर्दनाक हादसा, सत्संग के दौरान मची भगदड़, 27 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे में एक बड़ा हादसा हुआ। ये हादसा उस दौरान हुआ जब भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। कहा जा रहा है कि, सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से लोग जाना शुरू किए। इसी दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। इस दौरान भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में अभी तक 27 लोगों के मौत की सूचना है, जिसमें सबसे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। वहीं, मृतकों की सूची में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- Hathras: हाथरस मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, छह लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम

बताया जा रहा है कि, संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। बताया जा रहा है कि, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में देरी बताई जा रही हे। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के अस्पताल में घायलों को भेजा है। बताया जा रहा है कि, अभी तक 25 महिलाएं और दो बच्चों की भगदड़ में मौत हुई।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...