1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी का जुंबा डांस वीडियो हुआ वायरल, जेल में योगा क्लास

UP News: बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी का जुंबा डांस वीडियो हुआ वायरल, जेल में योगा क्लास

​बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे (Amar Dubey) की पत्‍नी खूशी दुबे (Khushi Dubey) का वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। कानपुर देहात जेल (Kanpur Dehat Jail) में बंद खूशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। ​बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे (Amar Dubey) की पत्‍नी खूशी दुबे (Khushi Dubey) का वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। कानपुर देहात जेल (Kanpur Dehat Jail) में बंद खूशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो जेल में योग शिविर के दौरान का है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

बता दें कि, बिकरू कांड में आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस घटना के मुख्य आरोपी विकास दुबे उसके करीबी अमर दुबे समेत अन्य आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। वहीं, अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, परिजन लगातार खुशी दुबे को निर्देश बताते रहे।

बिकरू कांड के बाद से ही खुशी दुबे जेल में बंद है। इस बीच खुशी दुबे का कानपुर देहात जेल में एक योग शिविर में जुंबा डांस खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि योग शिक्षिका ने जेल में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया था। वीडियो में खुशी दुबे महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश करती नजर आ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...