HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव ने बढ़ाई बसपा सुप्रीमो की टेंशन, जानिए क्यों प्रत्याशियों का पार्टी से होने लगा मोहभंग

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव ने बढ़ाई बसपा सुप्रीमो की टेंशन, जानिए क्यों प्रत्याशियों का पार्टी से होने लगा मोहभंग

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बसपा के सामने कई चुनौती बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव हराने के बाद से बसपा निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी है लेकिन पार्टी से प्रत्याशियों की दूरी ने टेंशन बढ़ा दी है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बसपा के सामने कई चुनौती बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव हराने के बाद से बसपा निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में जुटी है लेकिन पार्टी से प्रत्याशियों की दूरी ने टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, कहा जा रहा है कि कई जगहों पर बसपा को निकाय चुनाव लड़ाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिले।

पढ़ें :- यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के 61 मुस्लिम प्रत्याशियों ने खिलाया कमल, देखें विजई प्रत्याशी की सूची

पाटी सूत्रों की माने तो कई जगहों पर प्रत्याशियों ने खुद ही दूरी बनाई है और उन्होंने पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने में रूचि नहीं दिखाई। इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भी नाराज हैं। बता दें कि, यूपी निकाय चुनाव में अब नामांकन खत्म हो चुका है। लेकिन बसपा के खेमे में टेंशन बढ़ी हुई है। एक रिपोर्ट की माने तो, बसपा को कानपुर नगर निगम में सभी सीटों पर प्रत्याशी नहीं मिले हैं।

इस वजह से मायावती खफा हैं। दूसरी तरफ निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और सपा ने अपनी चुनावी रैलियां भी शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम यूपी में रैलियां कर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था। वहीं, सपा की तरफ से भी ​शिवपाल यादव समेत अन्य नेता चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...