1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police Constable Exam 2023 : यूपी एसटीएफ ने दबोचे तीन मुन्ना भाई, 10 से 12 लाख में ऐसे कराते थे सेटिंग

UP Police Constable Exam 2023 : यूपी एसटीएफ ने दबोचे तीन मुन्ना भाई, 10 से 12 लाख में ऐसे कराते थे सेटिंग

हाथरस पुलिस (Hathras Police) व एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा की संयुक्त कारवाई में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर ,सॉल्वर बैठाने वाले तथा पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थी को पढ़वाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कुंवरपाल उर्फ राजेश उर्फ राजा निवासी छतारी जनपद बुलन्दशहर की तलाश जारी है।

By santosh singh 
Updated Date

हाथरस। हाथरस पुलिस (Hathras Police) व एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा की संयुक्त कारवाई में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर ,सॉल्वर बैठाने वाले तथा पेपर को लीक कराकर परीक्षार्थी को पढ़वाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कुंवरपाल उर्फ राजेश उर्फ राजा निवासी छतारी जनपद बुलन्दशहर की तलाश जारी है।

पढ़ें :- Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया गया कि प्रत्येक लड़के से 10 से 12 लाख रुपये की सेटिंग करते हैं । परीक्षा से पहले कोई एडवांस पैसा नही लेते है बल्कि लड़कों के ओरिजिनल दस्तावेज अपने पास जमा कर लेते है।  सुभाष उर्फ गुरु जी पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनीपुर अलीगढ़ में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है और कुवंरपाल उर्फ राजेश उर्फ राजा के पास पेपर आउट होकर आता है। सुभाष उर्फ गुरु जी की राजेश उर्फ राजा से सेटिंग होती है कि यदि पेपर का सेट नहीं फंसेगा तो पैसा नहीं दिया जाएगा ।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन के ह्वाट्सअप चैट से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2023  (Uttar Pradesh Police Constable Recruitment Exam 2023)  के अभ्यर्थियों को पेपर लीक कराकर पेपर पढ़वाने का विवरण प्राप्त हुआ है। हालांकि तीनों अभियुक्तों के कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती (Uttar Pradesh Police Constable Recruitment) से संबंधित कोई भी परीक्षा प्रश्न-पत्र बरामद नहीं हुए हैं।

ये हुए गिरफ्तार

सुभाष उर्फ गुरु जी पुत्र भरत सिंह निवासी महाराणा प्रताप इन्कलेव स्वर्ण जयंती नगर, जनपद अलीगढ़

पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया

दीपक उर्फ संजय फौजी पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी बाल बदरपुर, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ ।

मनोज कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम नगला सिंह थाना सासनी, जनपद हाथरस ।

ये हुआ बरामद

46 प्रवेश पत्र यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के

36 प्रवेश पत्र अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के

पढ़ें :- 150 करोड़ कमाने वाली ‘हनुमान अंश’ में हीरो को मिली मामूली फीस? जाने कैसे बिना ऑडिशन चुने गए थे बाबा के रोल के लिए

2 खाली चेक

5 मोबाइल फोन

4 आधार कार्ड

2 पेन कार्ड

1 ड्राइविंग लाइसेंस

पढ़ें :- अवध ओझा ने स्वरा भास्कर को उल्टा-सीधा बयान न देने की दी सलाह, बोले-भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, नहीं तो 30-40 करोड़ लोगों को मैं ऐसे ही निपटा दूंगा...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...