1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics: इस दांव से 2024 की नैया पार लगाने की कोशिश में जुटे अखिलेश, मायावती की बढ़ेगी टेंशन!

UP Politics: इस दांव से 2024 की नैया पार लगाने की कोशिश में जुटे अखिलेश, मायावती की बढ़ेगी टेंशन!

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दाव चल रही है। पिछड़ों के बाद अब दलित वोट बैंक पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नजर है। सपा के इस दांव से BSP को बड़ा नुकसान हो सकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दाव चल रही है। पिछड़ों के बाद अब दलित वोट बैंक पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नजर है। सपा के इस दांव से BSP को बड़ा नुकसान हो सकता है। बीते दिनों रायबरेली में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांशीराम की एक मूर्ति का अनावरण भी किया। वहीं, अब अंबेडकर जयंती के मौके पर वो नया सियासी तीर चलाने की तैयारी में हैं। अब देखना होगा कि अखिलेश का ये दाव कितना प्रभाव डालता है? अगर राजनीतिक जानकारों की माने तो अखिलेश यादव का ये दावं 2024 के चुनावों मं असर डाल सकता है। अगर दलित और पिछड़ा वोट बैंक सपा से जुड़ता है तो सत्ताधारी BJP के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

दूसरी तरफ BJP भी चुनावी तैया​रियों में जुट गई है। 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में BSP से दलित वोटों का एक हिस्सा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ जुड़ा था। वहीं, अब भाजपा मुसलमानों के एक वर्ग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। एक खास अभियान के माध्यम से पश्चिमी यूपी में मुस्लिम त्यागी, मुस्लिम जाट या गुज्जर और यहां तक ​​कि मुस्लिम राजपूत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मायावती लगातार साध रहीं निशाना
बसपा सुप्रीमो मायावती भी सपा और भाजपा पर लगातार निशाना साध रही हैं। वो मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ दलितों को भी सपा के झांसे में न आने की चेतावनी दे रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगा रही हैं ताकि मुस्लिम मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में आकर्षित किया जा सके। दलितों का झंडा बुलंद करने वाली समाजवादी पार्टी ने हाल ही में कांशीराम की जयंती मनाई, यहां तक ​​कि उसने पार्टी के फ्रंटल संगठन के रूप में समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी की स्थापना की। अखिलेश ने यह भी दिखाने की कोशिश की है कि कैसे उनकी पार्टी दिग्गज दलित नेताओं का सम्मान करती है, अनुभवी पासी नेता और अयोध्या के पार्टी विधायक अवधेश प्रसाद को कोलकाता में पार्टी की हालिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंच सहित हर जगह उनके करीब नजर आए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...