1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Politics News: केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग

UP Politics News: केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी भी इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीतिक पर काम करना शुरू कर दी है। जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी बड़ा अभियान चलाने जा रही है। 24 फरवरी से सपा राज्यव्यापी ब्लॉक स्तरीय अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ना शुरू हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Politics News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीतिक पर काम करना शुरू कर दी है। जातीय जनगणना को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बड़ा अभियान चलाने जा रही है। 24 फरवरी से सपा राज्यव्यापी ब्लॉक स्तरीय अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ना शुरू हो गया है।

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट पर सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा का नामांकन दाखिल कराया,जानें क्या है वजह?

इसको लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है,जब सरकार में थे तब मौनी बाबा अब बाहर तब मांग केवल 2024 में चुनावी लाभ के लिए है जो नहीं मिलेगा। इसके साथ ही कहा कि, पहले अखिलेश यादव जी (Akhilesh Yadav)  समाप्त हो रही सपा का बचाने को अध्यक्ष पद किसी और को सौंप जातिगत न्याय की शुरुआत संगठन से करें फिर ये बात करें।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

गौरतलब है कि, सपा 24 फरवरी से जातीय जनगणना के लिए राज्यव्यापी ब्लॉक स्तरीय अभियान शुरू करने जा रही है। पहला चरण 5 मार्च को समाप्त होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ऐलान किया है कि पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठायेंगे। दरअसल, सपा को लगता है कि वह 85 बनाम 15 (85 प्रतिशत ओबीसी व दलित हैं और 15 प्रतिशत उच्च जातियां हैं) को बढ़ावा देकर बीजेपी के 80 बनाम 20 (80 हिंदू, 20 मुस्लिम) के सांप्रदायिक कार्ड का मुकाबला कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...