Weather Forecast : मध्य यूपी के उत्तरी हिस्सों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश यानी कि मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अगले एक हफ्ते के दौरान मध्य और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी।
Weather Forecast : मध्य यूपी के उत्तरी हिस्सों पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश यानी कि मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अगले एक हफ्ते के दौरान मध्य और दक्षिणी भारत में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। उत्तर भारत की बात करें तो 10-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में, 10-16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी। 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 10-13 जुलाई के दौरान पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10-16 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान, 11-16 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14-16 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश होगी। 11-12 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 11-15 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 11-16 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, 10-13 जुलाई के दौरान पंजाब, 11-13 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 11 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12-14 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। साथ ही, 10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 10-11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होगी।
MP, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में जोरदार बारिश की चेतावनी
मध्य भारत की बात करें तो 10-16 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 11-14 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 10-13 जुलाई के दौरान विदर्भ, 11-12 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। 10 जुलाई और 15-16 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 14-16 जुलाई के दौरान विदर्भ में काफी ज्यादा बारिश होगी। छत्तीसगढ़ में 10 जुलाई और 13-16 जुलाई के दौरान बरसात होगी। छत्तीसगढ़ में 10-14 जुलाई के दौरान कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है।
वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो 10-16 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश हो सकती है। 10-14 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट है। 11-16 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 12-16 जुलाई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश होगी। साथ ही, 10 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, 10-11 जुलाई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक में बारिश
दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि 10-16 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, 12-16 जुलाई के दौरान केरल, माहे, 11-16 जुलाई के दौरान लक्षद्वीप, 10-11 जुलाई, 15-16 जुलाई के दौरान रायलसीमा में छिटपुट बारिश होने वाली है। 10 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे, लक्षद्वीप में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।