1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP weather alert: 16 से 18 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग की इन जिलों को चेतावनी

UP weather alert: 16 से 18 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग की इन जिलों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का मौसम कड़क हो रहा है। उत्तर प्रदेश और इसके आस पास के राज्यों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP weather cold alert: उत्तर प्रदेश दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों का मौसम कड़क हो रहा है। उत्तर प्रदेश और इसके आस पास के राज्यों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में 16 से 18 दिसंबर तक यानि अगले तीन दिनों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखना को मिलेगा। कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी है कि उत्तर प्रदेश में आज कल और आने शीत लहर चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री है, जबकि अधिकतम 24 डिग्री रिकॉर्ड किया जा रहा है।

हालंकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली एक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। पूरे हफ्ते कोहरे का सितम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के जिलों बहराइच, अयोध्या, बाराबंकी, बागपत और बरेली जैसे जिलों में अगले दो दिनों में शीतलहर चलेगी। वहीं गोरखपुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गाजियाबाद, आदि में भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...