1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : घने कोहरे में लिपटा यूपी, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन और भी लुढ़केगा पारा

UP Weather : घने कोहरे में लिपटा यूपी, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन और भी लुढ़केगा पारा

UP Weather : यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इस वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ गलन लोगों को परेशान करती रही। इसके पहले बुधवार को हल्की धूप जरुर निकली, लेकिन हवाओं की वजह से गलन लोगों को ठिठुराती रही।

By santosh singh 
Updated Date

UP Weather : यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में गुरुवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। इस वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ गलन लोगों को परेशान करती रही। इसके पहले बुधवार को हल्की धूप जरुर निकली, लेकिन हवाओं की वजह से गलन लोगों को ठिठुराती रही।

पढ़ें :- Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

पारे में उतार-चढ़ाव और हवा की चाल ठिठुरन बढ़ा रही है। बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी। इसके चलते धूप बेअसर रही। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 17 तो न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग (UP Weather) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior Meteorologist Atul Kumar Singh) के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature)  दो डिग्री तक बढ़ने और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) के लुढ़कने के आसार हैं। फिलहाल गलन से राहत नहीं मिलेगी।

आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी 13 तक बढ़ी

ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह अवकाश 6 से 10 जनवरी तक बढ़ाया गया था। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (District Magistrate Suryapal Gangwar) की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नौवीं से 12वीं तक के सभी विद्यालय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी कि कक्षा में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

पढ़ें :- NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...