1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update: यूपी में बढ़ेगी और ठंड, कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में बढ़ेगी और ठंड, कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही भीषण ठंड और कोहरा छाया रहा, जबकि कानपुर में सुबह से दृश्यता शून्य दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4 से 5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही भीषण ठंड और कोहरा छाया रहा, जबकि कानपुर में सुबह से दृश्यता शून्य दर्ज की गयी। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4 से 5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है।

पढ़ें :- भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर हुए...अखिलेश यादव क सरकार पर बड़ा हमला

सोमवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में अधिक कोहरा रहा। मंगलवार के दिन भी भीषण कोहरा और ठंड रहने के आसार हैं। वहीं, कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार, सोमवार सुबह कानपुर में शून्य दृश्यता के साथ ही आगरा में दृश्यता 30 मीटर, अलीगढ़ और मेरठ में 40 मीटर, हरदोई में 60 मीटर, फतेहपुर में 70 मीटर और बिजनौर व नजीबाबाद में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को कई अन्य जिलों में तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के साथ घने कोहरे के आसार हैं।

इन जिलों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...