1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नोरा फतेही के गाने को लेकर मचा हंगामा, डबल मीनिंग लिरिक्स सुन भड़के लोग, यूजर्स बोले- ‘हद से ज्यादा अश्लील गाना’

नोरा फतेही के गाने को लेकर मचा हंगामा, डबल मीनिंग लिरिक्स सुन भड़के लोग, यूजर्स बोले- ‘हद से ज्यादा अश्लील गाना’

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Bollywood Actor Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' (Film 'KD: The Devil') को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में फिल्म 'केडी: द डेविल' (Film 'KD: The Devil') का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज हुआ है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Bollywood Actor Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (Film ‘KD: The Devil’) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। हाल ही में फिल्म ‘केडी: द डेविल’ (Film ‘KD: The Devil’) का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।  गाने में संजय दत्त (Sanjay Dutt) का खलनायक अंदाज और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के मजेदार लटके झटके देखने को मिल रहे हैं। हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स के चलते यह गान दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- VIDEO: हॉरर-फैंटेसी फिल्म द राजासाब के प्री-रिलीज़ इवेंट में प्रभास ने संजय दत्त को लेकर कही बड़ी बात, कहा- मैं सीन देख कर भूल जाता हूं

एक तरफ फैंस नोरा फतेही के इस गाने को पसंद कर रहे हैं। उनके डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं इंटरनेट पर कुछ लोग गाने के बोल पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें बेहद अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

दरअसल, ‘केडी: द डेविल’ (Film ‘KD: The Devil’) के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ (Sarke Chunar Teri Sarke) को एक डांस बार में में फिल्माया गया है। इस गाने में नोरा फतेही दर्जनों बैकअप डांसर्स के साथ डांस कर रही हैं। इस गाने के प्रोमो में नोरा को एक ऐसा घाघरा-चोली पहने डांस करते दिखाया गया था, जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा ढका हुआ नहीं था और उनके चारों तरफ सैकड़ों गुंडे जमा थे। इस गाने का हुक स्टेप की चर्चा प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही हो रही थी। हुक स्टेप में बार-बार नोरा अपने पल्लू को जानबूझकर नीचे गिराते और फिर उसे ऊपर उठाते हुए डांस करते दिखाया गया था।

जब इस गाने के पूरे लिरिक्स रविवार को रिलीज हुए तो लोगों का ध्यान नोरा के डांस स्टेप से ज्यादा लिरिक्स पर चला गया। गाने की शुरुआती लाइनें ही काफी डबल मीनिंग वाली बताई जा रही हैं, जिनमें कई बातों को साफ-साफ एक्सप्लेन किया गया है। यूट्यूब पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस गाने को हिंदी में रकीब आलम ने लिखा है और संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है।

इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। यूट्यूब पर गाने के लिरिक्स को लेकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा ‘अश्लीलता अपने चरम पर है.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘बाबा क्या मजबूरी थी? लुंगी पहनकर वल्गर डांस क्यों कर रहे हो?’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘आखिरकार बॉलीवुड गाने ने भोजपुरी गाने को भी पीछे छोड़ दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘इसके बोल ही इतने घटिया और अश्लील हैं। कुछ यूजर्स ने तो इस गाने पर बैन लगाने की मांग कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...