1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSC CSE Result 2023 : लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की AIR-1, देखें यूपीएससी 2023 टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Result 2023 : लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की AIR-1, देखें यूपीएससी 2023 टॉपर लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 (Civil Service Examination 2023) का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में यूपी की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 (Civil Service Examination 2023) का परिणाम मंगलवार को जारी हो गया है। इस परीक्षा में यूपी की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान का नाम है। बताते चलें कि यह देश ही नहीं, दुनिया की भी सबसे कठिन परीक्षा कही जाती है। इस लिस्ट में शामिल UPSC IAS में टॉप रैंक पर काबिज होने वाले युवाओं की लिस्ट देखें।

पढ़ें :- UPSC CSE Result 2023: जामिया के RCA के 31 उम्मीदवार सफल, नौशीन ने हासिल की 9वीं रैंक

देखें ऑल इंडिया रैंक के 10टॉपर्स कौन हैं?

 

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन हासिल की है। वहीं दूसरा स्थान अनिमेश प्रधान को मिला है और तीसरे नंबर पर अनन्या रेड्डी हैं। चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार हैं जबकि पांचवें स्थान पर रुहानी हैं।

यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

upsc-cse-2023-final-reslt

बता दें कि जिन 1016 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ हैं उनमें 347 जनरल कैटेगिरी से हैं। 115 ईडब्ल्यूएस क्लास से हैं, जबकि 303 ओबीसी कैंडिडेट हैं। 165 एससी और 86 एसटी उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है। बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप ए और बी में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...