1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSC IES ISS Interview: 134 उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ इंटरव्यू शेड्यूल

UPSC IES ISS Interview: 134 उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ इंटरव्यू शेड्यूल

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2026 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी कर दिया है। 15 अक्टूबर 2026 को आयोग ने इन दोनों सेवाओं के लिए रोल नंबर के आधार पर इंटरव्यू कार्यक्रम जारी किया।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2026 के इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जारी कर दिया है। 15 अक्टूबर 2026 को आयोग ने इन दोनों सेवाओं के लिए रोल नंबर के आधार पर इंटरव्यू कार्यक्रम जारी किया।

पढ़ें :- 15 परीक्षाओं में फेल ,15 साल नेवी में दी सेवा.. अब UPSC CAPF में हासिल की 343वीं रैंक, जानिए मयंक की कहानी

2 से 5 नवंबर तक होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

संघ लोक सेवा आयोग के अनुसार, IES और ISS 2026 का पर्सनैलिटी टेस्ट 2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक होगा। बता दें कि इस चरण के लिए कुल 134 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इनमें 40 उम्मीदवार IES और 94 उम्मीदवार ISS के हैं। यह इंटरव्यू दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1 बजे से होगी। सभी उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के सामने दी गई तारीख और शिफ्ट के अनुसार पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होना रहेगा।

ई-समन लेटर जल्द होगा उपलब्ध

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से उम्मीदवारों के ई-समन लेटर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके इंटरव्यू की तारीख, समय और जरूरी निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख और समय में बदलाव के अनुरोध पर सामान्यतः विचार नहीं किया जाएगा।

पढ़ें :- ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं...’ अखिलेश ने एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाक़ात के बाद सरकार पर साधा निशाना

रोल नंबर से चेक करें इंटरव्यू डेट

सभी उम्मीदवार UPSC की वेबसाइट के इंटरव्यू का समय सेक्शन में जाकर IES या ISS 2026 की संबंधित PDF खोल सकते हैं। इसके बाद Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर डालकर इंटरव्यू की तारीख और शिफ्ट चेक की जा सकती है। IES और ISS के लिए अलग-अलग इंटरव्यू शेड्यूल UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। UPSC
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की ओर से जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...