1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSSSC Recruitment: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली 3 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC Recruitment: यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली 3 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस राज्य में निकली 3 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए फटाफट कर दें अप्लाई. अंतिम तारीख आने में थोड़ा ही वक्त बचा है. ये पद यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने निकाले हैं. इनके तहत कृषि तकनीकी सहायक पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. ये वैकेंसी ग्रुप सी की है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

UPSSSC Recruitment: जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस राज्य में निकली 3 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए फटाफट कर दें अप्लाई. अंतिम तारीख आने में थोड़ा ही वक्त बचा है. ये पद यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने निकाले हैं. इनके तहत कृषि तकनीकी सहायक पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. ये वैकेंसी ग्रुप सी की है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आपको बता दें, कुल 3346 पदों पर भर्ती होनी है. आवेदन पिछले काफी समय से चल रहे हैं और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मई 2024 है. कृषि या संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स की डिग्री लेने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. यूपी पीईटी परीक्षा भी पास होना जरूरी है.

चयन के लिए कई लेवल की परीक्षा देनी होगी, जैसे लिखित परीक्षा, डीवी राउंड वगैरह. सेलेक्शन के लिए सभी चरण पार करने होंगे. आवेदन केवल यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है, जिसका पता ये है – upsssc.gov.in. यहीं से विस्तार में इन पदों की जानकारी भी पायी जा सकती है.

आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई है पर शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 7 जून 2024 है. शुल्क 25 रुपये है और सभी कैटेगरी के लिए एक समान है. सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के 25 हजार रुपये से लेकर 81 हजार रुपये तक है. कोई भी डिटेल जानने के लिए ऊपर दी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...