1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSSSC Recruitment: UPSSSC ने 4016 इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने की आज लास्ट डेट

UPSSSC Recruitment: UPSSSC ने 4016 इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने की आज लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल (Junior Engineer Civil) के पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 7 जून तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

UPSSSC Recruitment: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल (Junior Engineer Civil) के पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज यानी 7 जून तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा/ सिविल या ग्रामीण अभियंत्रण में डिप्लोमा।
  • यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 का स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा।
  • इस परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • जिन उम्मीदवारों का नाम फाइनल मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा, उन्हें खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

सैलरी 

जूनियर इंजीनियर की सैलरी (Salary) 9,300 से 34,800 रुपए तक होगी। इसके अलावा अन्य भत्ते और अलाउंस (Allowance) को काट कर 36,000 रूपए सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होम पेज पर UPSSSC Junior Engineer JE Civil Recruitment 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। होम पेज पर आवेदन फॉर्म होगा, उसमें मांगी गई डिटेल्स भरें। अब स्टूडेंट्स सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

 

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...