1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी ने सीक्रेट सर्विस के निदेशक से डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास के बारे में 22 जुलाई तक मांगा जवाब

यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी ने सीक्रेट सर्विस के निदेशक से डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के प्रयास के बारे में 22 जुलाई तक मांगा जवाब

अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोलीबारी की गई है। इस हमले में गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। फिलहाल ट्रंप सुरक्षित हैं।

By santosh singh 
Updated Date

वाशिगंटन। अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट खेमे के नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोलीबारी की गई है। इस हमले में गोली ट्रंप के कान को छूकर निकल गई। फिलहाल ट्रंप सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- Bengaluru Murder Case : पत्नी समेत सात लोगों की सिलबट्टे से  हत्या की, कैब ड्राइवर पुलिस हिरासत में

इसी बीच, रिपब्लिकन हाउस ओवरसाइट कमेटी (Republican House Oversight Committee) ने रविवार को सीक्रेट सर्विस के निदेशक किम्बर्ली चीटल (Secret Service Director Kimberly Cheatle) को 22 जुलाई को सुनवाई में गवाही देने के लिए बुलाया है। समिति ने एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के निदेशक (Secret Service Director) से ट्रम्प की हत्या के प्रयास के बारे में जवाब मांगा गया है।

जर्मनी की विदेश मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक (German Foreign Minister Annalena Baerbock) ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को एक चुनावी रैली में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की शूटिंग अमेरिकी लोकतंत्र के लिए काले दिन की तरह है। उन्होंने कहा कि हिंसा राजनीतिक संघर्ष का साधन नहीं होनी चाहिए।

एनालेना बेयरबॉक (Annalena Baerbock) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र में चुनाव मतपत्रों से तय होते हैं, न कि हथियारों से। अमेरिकी लोकतंत्र के लिए इस अंधकार भरे समय में मेरी संवेदनाएं हमले के पीड़ितों के साथ हैं। मैं डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और अन्य घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...