HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Presidential Election 2024: भारतीय मूल की निक्की हेली राष्ट्रपति चुनाव में पेश करेंगी अपनी दावेदारी

US Presidential Election 2024: भारतीय मूल की निक्की हेली राष्ट्रपति चुनाव में पेश करेंगी अपनी दावेदारी

मीडिया रिपोर्ट की माने तो हेली ने अपने वीडियो में कहा, यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है। राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

US Presidential Election 2024: अमेरिका में होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली अपनी दावेदारी पेश करेंगी। निक्की हेली की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में वह यह कहती दिखाई दे रही हैं कि मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति के लिए दौड़ रही हूं। हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं।

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल

मीडिया रिपोर्ट की माने तो हेली ने अपने वीडियो में कहा, यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है। राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है। उन्होंने कहा, चीन और रूस मार्च पर हैं। वे सभी सोचते हैं कि हमें धमकाया जा सकता है, लेकिन आपको बारे में यह पता होना चाहिए कि मैं बदमाशों के साथ नहीं रहती।

निक्की हेली के संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वो पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

दो साल पहले वो ट्रंप के लिए चुनौती नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने जो बाइडन के खिलाफ यूएस के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत बीते महीने ही दे दिए थे।

पढ़ें :- हरियाणा का घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...