1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका ए के खिलाफ रहा खामोश, कप्तान ऋतुराज का शतक और तिलक वर्मा की फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला श्रीलंका ए के खिलाफ रहा खामोश, कप्तान ऋतुराज का शतक और तिलक वर्मा की फिफ्टी

IND A vs SL A Match : इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का आगाज हो चुका है। इस ट्राई-सीरीज का पहला मैच दाम्बुला में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के शतक और उपकप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक के बदौलत इंडिया ए ने पहली पारी में 277/6 रन का स्कोर खड़ा किया है। श्रीलंका ए की बल्लेबाजी अभी बाकी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें: वैभव सूर्यवंशी के पास चमकने का मौका

इंडिया ए ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और ट्राई-नेशन सीरीज़ के पहले मैच में एक अच्छा स्कोर बनाया है। पारी की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही और दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह 14 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि प्रभा सिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बना। इसके बाद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए प्रियांश आर्य ने उपयोगी पारी खेलकर टीम को संभाला। उनके आउट होने के बाद, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए एक अहम साझेदारी की।

गायकवाड़ ने शानदार शतक (114 रन) लगाया, जबकि तिलक ने 60 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर उनका अच्छा साथ दिया। आखिर में सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी की छोटी लेकिन असरदार पारियों से टीम को ज़रूरी रन मिले, जिससे इंडिया A 275 रनों का आंकड़ा पार कर पाई। हालांकि, श्रीलंका के गेंदबाज़ वाइड और एक्स्ट्रा रन देने की वजह से निराश होंगे; अगर मैच आखिरी ओवरों तक खिंचता है, तो यह गलती उन पर भारी पड़ सकती है।

श्रीलंका ए के लिए शिराज ने दो विकेट तो लिए, लेकिन वे थोड़े महंगे साबित हुए। वहीं, वनुजा सहान ने किफायती गेंदबाजी की और 10 ओवरों में सिर्फ़ 35 रन दिए। अब दूसरी पारी में मेजबान टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 278 रन बनाने हैं।

पढ़ें :- 1 रन से वॉशिंगटन फ्रीडम नहीं जीत सकी खिताब, लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स पहली बार बनी MLC चैंपियन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...