1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक

काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर आ रही है। हैकरों ने फेसबुक अकाउंट से अश्लील कंटेट लिंक पोस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर प्रशासन ने चौक थाने में शिकायत की।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

काशी विश्वनाथ मंदिर का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर आ रही है। हैकरों ने फेसबुक अकाउंट से अश्लील कंटेट लिंक पोस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर प्रशासन ने चौक थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शरारती तत्वों द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज पैक कर लिया गया है।

न्यास द्वारा फेसबुक प्रशासन से संपर्क कर इसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। फेसबुक अकाउंट हैक करने वाले साइबर अपराधियों की पहचान कर विधिक कार्रवाई के लिए साइबर कंप्लेन फाइल किया प्रक्रिया में है। श्री काशी विश्ननाथ मंदिर न्यास ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

 

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...