HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: मिट्टी आपको बना देगी सोना, जानिए इस उपाय को जिससे घर में धन-धान्‍य भरा रहेगा

Vastu Tips: मिट्टी आपको बना देगी सोना, जानिए इस उपाय को जिससे घर में धन-धान्‍य भरा रहेगा

धन प्राप्त करने के लिए लोग अनेक प्रकार के समाधानों का प्रयोग करते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इधर उधर भटकने से वेहतर है कि व्यक्ति अपने घर का वास्तु सही कर ले।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: धन प्राप्त करने के लिए लोग अनेक प्रकार के समाधानों का प्रयोग करते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इधर उधर भटकने से वेहतर है कि व्यक्ति अपने घर का वास्तु सही कर ले। एक बार सही दिशा मिल गई तो घर में धन का अंबार लग जायेगा। वास्तु शास्त्र में मिट्टी को प्रमुख माना गया है। मिट्टी के रंग से उस ज़मीन की शुभता का पता लगाया जा सकता है। जिस मिट्टी का रंग सफेद होता है वह सभी मायनों में वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे शुभ व अच्छी मिट्टी मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रेतीली मिट्टी पर घर बनाना अनुपयोगी होता है। आइये जानतें है मिट्टी के कुछ ऐसे गुण के बारे में जिनसे जीवन में आयेगी खुशहाली।

पढ़ें :- आज शाम राहू -केतु करेंगे राशि का परिवर्तन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हमेशा मिट्टी से बनी मूर्तियों की पूजा करनी चाहिए।

उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) और दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से होता है। लिहाजा घर की इन दिशाओं में मिट्टी से बनीं सजावटी चीजें रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घड़ा घर की नकारात्‍मकता भी खत्‍म करता है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर करता है। याद रखें कि मटका खाली न रहे। थोड़े-थोड़े समय में इसका पानी बदलते रहें।

पढ़ें :- 18 मई 2025 का राशिफलः कर्क राशि के लोगों को आज कार्यस्थल में सहयोग और साझेदारी से मिलेगा मुनाफा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...