HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : सुख समृद्धि का द्वार खुलेगा इस उपाय को अपनाने से, घर में बरकत बनी रहेगी

Vastu Tips : सुख समृद्धि का द्वार खुलेगा इस उपाय को अपनाने से, घर में बरकत बनी रहेगी

घर में रखी गई कुछ वस्तुएं और दीवारों पर टंगी तस्वीर घर की खुशहाली को चोट पहुंचाती रहती है। ऐसी वस्तुएं घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। वास्तु के अनुसार कुछ छोटे छोटे प्रयोग करके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त किया जा सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर में रखी गई कुछ वस्तुएं और दीवारों पर टंगी तस्वीर घर की खुशहाली को चोट पहुंचाती रहती है। ऐसी वस्तुएं घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। वास्तु के अनुसार कुछ छोटे छोटे प्रयोग करके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त किया जा सकता है। घर की सजावट करने के पहले वास्तु के नियमों को जानना जरूरी है। घर में रखी जाने वाली कुछ वस्तुएं घर की प्रगति को इसलिए रोकती है क्योंकि वह सही स्थान पर नहीं रखी हुई है।आइये जानते है वास्तु नियम के बारे में जिससे घर में बरकत बनी रहे।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

1. घर की दीवारों को सजाने के लोग तस्वीरों का इस्तेमाल करते है। जब लोग घर में युद्ध करते हुए लोगों की तस्वीर रखते हैं तो ऐसा करना गलत है। वास्तु के अनुसार हिंसा को प्रदर्शन करने वाली तस्वीरें घर के वातावरण पर नकारात्मक असर डालती है।

2.घर में शीशे का प्रयोग करने से पहले वास्तु के नियमों का जानना बहुत जरूरी है। शीशे के बारे शकुन अपशकुन की मान्यताएं सदियों से प्रचलित है। घर में टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र के हिसाब से टूटी तस्वीर या शीशे को अपशकुन माना जाता है।
3.चांदी का कीमती सामान घर के उत्तरी कोने में बने लॉकर के पश्चिमी या दक्षिणी हिस्से में रखना चाहिए।
4.वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर चांदी के तार लटकाएं।  लाभ प्राप्त करने के लिए दीवारों पर 5.चांदी की कीलें लगा सकते हैं।
6.घर में चांदी के आभूषण पहनना या चांदी के बर्तन रखना शुभ माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...