HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : रसोई के ये जरूरी सामान रखें इस दिशा में, जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

Vastu Tips : रसोई के ये जरूरी सामान रखें इस दिशा में, जानिए इससे जुड़े जरूरी नियम

जीवन में पोषण के लिए रसोई का प्रबन्धन व्यवस्थित होना चाहिए। घर में रसोई वह स्थल है जहां से परिवार के सदस्यों के लिए जरूरी पोषण का इंतजाम होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : जीवन में पोषण के लिए रसोई का प्रबन्धन व्यवस्थित होना चाहिए। घर में रसोई वह स्थल है जहां से परिवार के सदस्यों के लिए जरूरी पोषण का इंतजाम होता है। प्राचीन धर्म शास्त्रों में रसोई घर को लेकर आवश्यक नियम बताए गए है। रसोई  घर को व्यवस्थित रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय दिए गए हैं। वास्तु के अनुसार रसोई और उसमें रखी वस्तुओं की दिशा अथवा स्थान गलत होने पर घर के सभी सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

1.घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए। दरअसल इस दिशा में किचन होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
2.रसोई में गैस चूल्हा रखने के लिए स्लैब पूरब या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
3.वास्तु शास्त्र के अनुसार झूठे बर्तनों को अधिक देर तक रसोई घर में नहीं रखना चाहिए।
4.रसोई में कोई भी टूटा बर्तन, बेकार का सामान या कूड़ा-कचरा जमा ना हो।
5.रसोईघर में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थ आटा, चावल, दाल आदि  पश्चिम अथवा दक्षिण दिशा में रखने चाहिए।
6.रसोई घर में प्रकाश की व्यवस्था जैसे खिड़की या बल्व पूर्व और उत्तर दिशा में अवश्य लगाना चाहिए।
7.गैस स्टैंड पर फलों और सब्जियों का चित्र लगाना शुभ होता है।
8.भोजन करते समय सबसे पहला भोग अग्नि देव को अर्पित करना चाहिए, क्योंकि सबसे पहले भोग के हकदार अग्नि देव ही होते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...