1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : कांटेदार पौधे तुलसी के आसपास नहीं लगाने चाहिए , होती है धन हानि

Vastu Tips : कांटेदार पौधे तुलसी के आसपास नहीं लगाने चाहिए , होती है धन हानि

 सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता के समान पूजा जाता है। भारत में लोग अपने आंगन में तुलसी के पौधे को लगाते है और प्रतिदिन जल अर्पित करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips :  सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को माता के समान पूजा जाता है। भारत में लोग अपने आंगन में तुलसी के पौधे को लगाते है और प्रतिदिन जल अर्पित करते है। धार्मिक  मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की पूजा नियम पूर्वक करने की परंपरा आजतक चली आ रही है। तुलसी का पौधा  रोग नाशक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इस पौधे में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के उपाय बताए गए है। इसे रखने के स्थान और दिशा के बारे में बताया गया है। तुलसी के समीप या आसपास कुछ पौधे को नहीं लगाना चिाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

तुलसी के पास न लगाएं ये पौधे

1.तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। तुलसी पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर पर दुर्भाग्य और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है।
2.जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो, उसमें कोई दूसरा पौधा नहीं लगाएं।
3.तुलसी के पौधे को छत पर नहीं रखना चाहिए। हमेशा घर के आंगन या फिर बालकनी में ही रखना चाहिए।
4. पीपल को तुलसी के आसपास या फिर घर पर न लगाएं। घर पर पीपल लगाने से धन हानि होती है।
5.मदार के पौधे को भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए।  वास्तु के अनुसार यदि आप इसे घर पर लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...