1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण का निमंत्रण न मिलने पर BJP के दिग्गज सांसद का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

गोरखपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण का निमंत्रण न मिलने पर BJP के दिग्गज सांसद का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

यूपी के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में गुरुवार को फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (BJP Rajya Sabha MP Dr. Radha Mohan Das Agrawal) ने निमंत्रण न मिलने पर सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है।

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में गुरुवार को फ्लाईओवर के लोकार्पण के दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (BJP Rajya Sabha MP Dr. Radha Mohan Das Agrawal) ने निमंत्रण न मिलने पर सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को धन्यवाद देते हुए जनता को बधाई दी और निमंत्रण न मिलने की बात कही है।

पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग

आपको बता दें कि गोरखपुर में फ्लाईओवर के लोकार्पण के मौके पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (Dr. Radha Mohan Das Agrawal) का दर्द सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आया है। 24 जुलाई को सामने आई इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मोहल्ले में फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ और उनका कार्यक्रम में जाने का मन था, लेकिन निमंत्रण नहीं मिलने की वजह से वह इसमें शामिल नहीं हो सके।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए स्थानीय नागरिकों को बधाई दी और अपनी पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) व गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को भी टैग किया है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसको लेकर तरह-तरह चर्चाएं हो रही हैं।

चार बार विधायक और बीजेपी (BJP) में बड़े ओहदे डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (Dr. Radha Mohan Das Agrawal) पहले लगातार 4 बार गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की वजह से उन्होंने गोरखपुर शहर सीट छोड़ दी थी। वर्तमान में वह बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। इसके अलावा वह राजस्थान के बीजेपी प्रदेश प्रभारी और कर्नाटक के राज्य संगठन प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।

पढ़ें :- पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने नांदेड़ में किया हमला, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

मालूम हो कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल के पहले और 2.6 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 995 करोड़ रुपये की कुल 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिसमें 813.52 करोड़ की चार योजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ की 10 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। देवरिया बाईपास स्थित इस सिक्सलेन फ्लाईओवर के शुरू होने से संतकबीरनगर, बस्ती, लखनऊ, वाराणसी, बिहार और नेपाल तक की यात्रा बेहद आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। इस मौके पर स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...