1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में AC फटने से लगी भीषण आग, बालकनी से कूदीं छात्राएं, कई घायल

Video : ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में AC फटने से लगी भीषण आग, बालकनी से कूदीं छात्राएं, कई घायल

यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (Gautam Buddha Nagar District) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) शहर में अचानक गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कमरे में धुआं भरते देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगीं।

By santosh singh 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा: यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले (Gautam Buddha Nagar District) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) शहर में अचानक गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कमरे में धुआं भरते देख छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं कमरे से निकलकर जान बचाने के लिए भागने लगीं।

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड

गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में करीब 160 छात्राएं हैं। सभी छात्राएं आग से अपने आप को घिरता देख जान बचाने की कोशिश करने लगी। कुछ छात्राओं ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

पूरी घटना नॉलेज पार्क -3 (Knowledge Park-3) स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल (Annapurna Girls Hostel) की है। इसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सभी छात्राओं को सुरक्षित हॉस्टल से बाहर निकाल लिया गया है।

जानें कैसे लगी आग?

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida)  के नॉलेज पार्क -3 (Knowledge Park-3)  स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स हॉस्टल (Annapurna Girls Hostel) में देर शाम अचानक आग लग गई, जिससे हॉस्टल में अफ़रा तफ़री का माहौल हो गया। जिस समय आग लगी हॉस्टल में करीब 160 छात्राएं मौजूद थीं।

पूरी इमारत में भर गया धुआं

आग लगने से पूरी इमारत में धुआं ही धुआं भर गया। इसके बाद हॉस्टल के अंदर मौजूद छात्राएं घबरा गईं और कई छात्राएं बचने के लिए मदद के लिए चिल्लाने लगीं। धुएं की वजह से सांस लेने में छात्राओं को दिक्कत होने लगी थी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। छात्राओं का कहना है कि जब आग लगी तो ज्यादातर छात्राएं हॉस्टल में ही मौजूद थी। कुछ पढ़ाई कर रही थी और कुछ छात्राएं आराम कर रही थी।

पढ़ें :- भारतीय हॉकी जर्सी विवाद: खरगे बोले-यह पहचान केवल जर्सी के रंग की नहीं, बल्कि भारतीय खेलों की है एक विरासत

दूसरी मंजिल से कूदी छात्राएं

घटना के दौरान एक छात्रा ने डर की वजह से दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटे आई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी विनोद कुमार पांडे (FSO of Fire Department Vinod Kumar Pandey) अपनी टीम के साथ हॉस्टल पहुंचे। पूरी इमारत में धुआं भरा हुआ था, जिससे दमकल कर्मियों को भी अंदर जाने में मुश्किलें हो रही थी। दमकल कर्मी सुरक्षा उपकरण पहनकर अंदर पहुंचे और हॉस्टल की दूसरी मंजिल में फंसी छात्राओं को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास शुरू कर दिया।

क्या थी आग लगने की वजह?

दमकल विभाग के FSO विनोद कुमार पांडे (FSO of Fire Department Vinod Kumar Pandey) ने बताया कि मामले की जांच करने पर पता चला की हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर लगे एक कमरे की AC का कंप्रेशर फटने से आग लगी है। आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...