1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : आगरा में युवती को जबरन 5000 रुपये देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर आरोपी ने निकाली पिस्तौल

VIDEO : आगरा में युवती को जबरन 5000 रुपये देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर आरोपी ने निकाली पिस्तौल

यूपी के आगरा जिले से कानून-व्यवस्था को तार-तार करने और एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हुई। इसके साथ ही युवती के साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, घटना एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां महिला अपनी दोस्त के साथ बैठी थी।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले से कानून-व्यवस्था को तार-तार करने और एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ खुलेआम छेड़छाड़ हुई। इसके साथ ही युवती के साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, घटना एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां महिला अपनी दोस्त के साथ बैठी थी।

पढ़ें :- लालू और राबड़ी 'Z-प्लस' सुरक्षा हटी तो RJD कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, घर के बाहर दे रहे पहरा

इसी दौरान आरोपी श्यामवीर सिंह (Accused Shyamveer Singh Arrest) उसके पास आया और उसे जबरन अपने साथ चलने के लिए कहा। उसने उसे 5,000 रुपये देने की भी पेशकश की। महिला के तरफ से विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील इशारे किए और फिर पिस्तौल भी निकाल ली। हालांकि, युवती पीछे नहीं हटी और उसका डटकर सामना किया। इस बीच, राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला के साथ खुलेआम अश्लील हरकत

आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही आगरा पुलिस (Agra Police) हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी श्यामवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कार और लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली।

गंभीर आरोपों में मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और हथियार दिखाकर धमकाने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। महिला की बहादुरी की हर जगह तारीफ हो रही है और लोग इसे महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...