1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग

VIDEO-अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग

यूपी की राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड की राख़ अभी ठंडी नहीं हुई थी कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके स्थित इरम स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड की राख़ अभी ठंडी नहीं हुई थी कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से एक और बड़ी खबर आ रही है। यहाँ शेरपुर इलाके स्थित इरम स्कूल के एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई।

पढ़ें :- UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

​कमरे से तेज लपटें और धुआं उठता देख स्कूल परिसर और आसपास के पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।

यह पूरा क्षेत्र लखनऊ विकास प्राधिकरण LDA के प्रवर्तन ज़ोन-7 के अंतर्गत आता है। हाल ही में अलीगंज में हुई बड़ी त्रासदी के बाद प्रशासन बेहद संवेदनशील है और घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

पढ़ें :- सहारा शहर में 245 एकड़ में बनेगी नई विधानसभा, बदलेगा राजधानी का पावर सेंटर, कवायद तेज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...