MP Priya Saroj viral video: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की हाल ही में सगाई हुई थी। दोनों चर्चित हस्तियों की सगाई समारोह में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई दिग्गज शामिल हुए। वहीं, सगाई के दौरान रिंकू और प्रिया के डांस का वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस बीच प्रिया का नया अंदाज सामने आया है, जिसमें वह क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं।

दरअसल, सपा सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बल्ला थामे नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से शॉट्स भी लगाए। क्रिकेटर रिंकू की होने वाली दुल्हनिया का यह अंदाज़ देखकर फैंस भी हैरान हैं। इस वीडियो पर लोगों की ओर से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग प्रिया के बैटिंग स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो कब और कहां इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन प्रिया सरोज बल्लेबाजी का पूरा आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके समर्थक सांसद का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- UP Panchayat Elections : चुनाव से पहले बनेगा पिछड़ा वर्ग आयोग, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
बता दें कि 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। 25 वर्षीय प्रिया सरोज जौनपुर के मछलीशहर से सपा की सांसद हैं जबकि, 27 वर्षीय रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी हैं। दोनों इसी साल 18 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी वाराणसी में होटल ताज में होगी।