1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-गाजियाबाद में बिना अनुमति कलश यात्रा निकाल रहे BJP विधायक ने पुलिस और प्रशासन को दी खुली चुनौती, कहा- तेरी मां ने दूध पिलाया है तो…

Video-गाजियाबाद में बिना अनुमति कलश यात्रा निकाल रहे BJP विधायक ने पुलिस और प्रशासन को दी खुली चुनौती, कहा- तेरी मां ने दूध पिलाया है तो…

BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) ने कहा, कि चीफ सेक्रेटरी अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है, ए कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना। तेरी गोली होगी, हमारे सीने होंगे। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। गाजियाबाद से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar) ने सत्ता का रसूख दिखाते हुए अपने ही सिस्टम के अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए विवादित बयान दिया है। विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) ने कहा, कि चीफ सेक्रेटरी अगर तेरी मां ने दूध पिलाया है, ए कमिश्नर तेरी मां ने दूध पिलाया है तो कथा के बाद गाजियाबाद में कहीं भी तय कर लेना। तेरी गोली होगी, हमारे सीने होंगे। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 

आगे बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) ने कहा कि 28 तारीख के बाद समय चीफ सेक्रेटरी का होगा। कहा कि योगी जी ने हमसे कहा था कि बोलना नहीं। हम चुप थे। पुलिस अन्‍याय कर रही थी।मेरे कार्यकर्ता को 11 हजार रुपये लेकर छोड़ा। एक कार्यकर्ता को इंस्‍पेक्‍टर ने पैसे लेकर छोड़ा। हमारी बहन सरिता चौधरी के साथ दरिंदों ने मारपीट की।आखिर कब तक चुप रहेंगे?

दरअसल, बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर (MLA Nand Kishore Gurjar) और उनके समर्थक राम कथा की कलश यात्रा (Kalash Yatra of Ram Katha) निकाल रहे थे, जिनको पुलिस ने परमिशन न होने की बात कहकर रोकने की कोशिश की। साथ ही पुलिस ने तेज आवाज में डीजे में गाना बजाने पर भी रोक लगाई। जिस पर विधायक और उनके समर्थक भड़क उठे। स्थिति ऐसी बनी कि विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। जिसके बाद विधायक नंदकिशोर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। फिर क्या था विधायक नंदकिशोर ने चीफ सेक्रेटरी और कमिश्नर को खुली धमकी दे डाली।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...