1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-चंपत राय का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- इनके लिए धर्म केवल सत्ता की सीढ़ी, इन्हें न प्रभु राम से मतलब है, न उनके नाम से

Video-चंपत राय का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- इनके लिए धर्म केवल सत्ता की सीढ़ी, इन्हें न प्रभु राम से मतलब है, न उनके नाम से

यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने अपने ​अधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर राम मंदिर के ट्रस्टी और VHP के महासचिव चंपत राय (Ram Mandir Trustee and VHP General Secretary Champat Rai) का एक वीडियो शेयर बड़ा हमला बोला है। इस वीडियो में महासचिव चंपत राय (Champat Rai) कहते नजर आ रहे हैं कि चांदी के फूल हैं 1000, तो मैं क्या बेचूं? अगर बेचूं नहीं तो क्या करूं?

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। यूपी कांग्रेस (UP Congress) ने अपने ​अधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर राम मंदिर के ट्रस्टी और VHP के महासचिव चंपत राय (Ram Mandir Trustee and VHP General Secretary Champat Rai) का एक वीडियो शेयर बड़ा हमला बोला है। इस वीडियो में महासचिव चंपत राय (Champat Rai) कहते नजर आ रहे हैं कि चांदी के फूल हैं 1000, तो मैं क्या बेचूं? अगर बेचूं नहीं तो क्या करूं?

पढ़ें :- बंगाल में कम नहीं हो रही है TMC की मुश्किलें: कृणाल घोष पर फेंका गया अंडा, अभिषेक बनर्जी पर भी हुआ था हमला

इसके बाद फिर आगे कहते हैं कि हमने अपने (राम मंदिर के) दरवाजे में सोना मढ़वाया। मढ़वा के दिया। लोगों ने कहा, सुरक्षा कौन करेगा? एक दरवाजे की कीमत 60 करोड़ हो गयी। हमने कहा, पुजारी की गर्दन काटेंगे और रात को ले जाएंगे। यहां तो अयोध्या है, जिसकी जान जाती होगी चली जायेगी। मैं तो वहां जाऊंगा नहीं कभी।

यूपी कांग्रेस ने कहा कि इनके लिए धर्म केवल धंधा है। केवल सत्ता की सीढ़ी। इन्हें न प्रभु राम से मतलब है, न उनके नाम से। अभी राम मंदिर (Ram Mandir) बनकर तैयार भी नहीं हुआ कि उसके पुजारी की हत्या और वहां डकैती की योजना बनने लगी। राम ही जाने कि उन्हें और उनके भक्तों को क्या-क्या दिन दिखाएगी ये भाजपा सरकार?

पढ़ें :- Video : वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, विरोधी खिलाड़ी को लगातार खरी-खोटी सुनाते नजर आए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...