1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अधिकारियों पर चप्पल तानते हुए, बोले-अगर बात नहीं माने तो एहसे बात होई…

VIDEO-सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू अधिकारियों पर चप्पल तानते हुए, बोले-अगर बात नहीं माने तो एहसे बात होई…

सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाकर धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, धमकी और सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंदौली : यूपी (UP) के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चप्पल दिखाकर धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा, धमकी और सोशल मीडिया पर अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और अब पूर्व विधायक पर कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।

पढ़ें :- Video: मौलाना को महिला ने हंटर से जमकर पीटा, 15 वर्षीय लड़की के गलत काम करने का आरोप

मामला बरहनी ब्लॉक के चारी गांव का है, जहां नवरात्रि के दौरान धान की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। लिफ्ट कैनाल से पानी न मिलने से परेशान किसानों ने सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू से गुहार लगाई। बुधवार को मौके पर पहुंचे मनोज सिंह ने चारी पंप कैनाल का निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि 2012-2017 के उनके विधायकी काल में 34 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह कैनाल अब अधिकारियों की लापरवाही के कारण बंद पड़ी है। इससे खेतों में पानी का टोटा हो गया है, और फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।

निरीक्षण के दौरान भड़क गए पूर्व विधायक ने अधिकारियों और भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में चप्पल लहराते हुए मनोज सिंह ने एक्सईएन और संबंधित अधिकारियों को निशाना बनाते हुए कहा, “तीन दिन के बाद अगर पंप चालू नहीं हुआ तो एहसे (चप्पल दिखाते हुए) बात होई साहब। त्‍योहार का टाइम है। शुभ दशहरा।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के आसपास चल रहा नकली सिरप रैकेट, सांसद धर्मेंद्र यादव के पास उस जाति के माफियाओं की लिस्ट जिन्हें गिफ्ट की गईं करोड़ों की गाड़ियां, दावे से मचा हड़कंप

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...