1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO-दिल्ली मेट्रो में सीट पर सो रहे लड़के के ऊपर कूदी लड़की, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

VIDEO-दिल्ली मेट्रो में सीट पर सो रहे लड़के के ऊपर कूदी लड़की, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रील बनाने और वायरल कंटेंट शूट करने का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मेट्रो में शूट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक लड़की ने सोते हुए लड़के के साथ ऐसी हरकत की कि लोग इसे बेशर्मी की हद बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो में अपनी सीट पर सो रहा था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में रील बनाने और वायरल कंटेंट शूट करने का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मेट्रो में शूट किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक लड़की ने सोते हुए लड़के के साथ ऐसी हरकत की कि लोग इसे बेशर्मी की हद बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मेट्रो में अपनी सीट पर सो रहा था। तभी अचानक एक लड़की दौड़ती हुई आती है और स्टंट करते हुए उनकी गोद में बैठ जाती है।

पढ़ें :- Delhi Budget 2026-27 Live : सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, 21 फीसदी पर्यावरण संरक्षण पर होगा खर्च

 लड़के के चेहरे पर घबराहट और दर्द साफ नजर आ रहा है

वहीं अचानक हुए इस हमले से लड़का बुरी तरह डर जाता है और  चौंककर उठ जाता है। लड़के के चेहरे पर घबराहट और दर्द साफ नजर आ रहा है, जिससे लग रहा है कि उसे चोट लगी है।  जैसे ही लड़का कुछ समझने की कोशिश करता है, लड़की तेजी से मेट्रो से बाहर भाग जाती है।

कोच में बैठे अन्य यात्री लड़की को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक वह निकल चुकी होती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी और एक-एक कर कमेंट करना शुरू कर दिया।

हल्के में लिया जाता?

कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लड़की की इस हरकत को ‘बिल्कुल गलत’ बताया तो कुछ ने इसे ‘सोशल मीडिया अटेंशन’ के लिए किया गया स्टंट बताया। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि अगर यही हरकत कोई लड़का किसी लड़की के साथ करता तो क्या उसे हल्के में लिया जाता? कुछ लोगों ने इसे ‘सार्वजनिक स्थान पर निजता का उल्लंघन’ बताया और ऐसे वीडियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पढ़ें :- गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने दिया बड़ा बयान, कहा- एनओसी मिलने का कर रहे है इंतजार

वीडियो की लोकेशन को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, क्लिप देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह वीडियो भारत के किसी मेट्रो स्टेशन का नहीं है। लेकिन इसमें जिस तरह का एक्शन दिखाया गया है वह दिल्ली मेट्रो और कई शहरों में बढ़ते ‘रील कल्चर’ की याद दिलाता है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अजीबोगरीब हरकतें कर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...