1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे… यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर

Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे… यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के लाख दावों के बावजूद देश में एलपीजी की कमी (LPG Shortage) ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है, साथ ही निवासियों और व्यवसायों को निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दे रही है, लेकिन इसके विपरीत सरकार के दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

LPG Crisis: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के लाख दावों के बावजूद देश में एलपीजी की कमी (LPG Shortage) ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हालांकि सरकार कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है, साथ ही निवासियों और व्यवसायों को निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दे रही है, लेकिन इसके विपरीत सरकार के दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।

पढ़ें :- गुजरात में 10 साल पहले ऊना कांड में दलित युवाओं को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, लेकिन अफसोस आज भी सरकार से उन्हें न्याय नहीं मिला : राहुल गांधी

इसी बीच देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अ​पने अधिकारिक एक्स पर एक न्यूज क्लिप शेयर कर लिखा कि ‘घर में छोटे बच्चे दूध नहीं पी रहे हैं। कई दिनों से लाइन में लगने पर भी हमें सिलेंडर नहीं मिल रहा, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। कांग्रेस ने लिखा कि ये कहते हुए एक बुजुर्ग फफक कर रो पड़े। ये लोगों का दर्द है, जो नरेंद्र मोदी को नजर नहीं आ रहा है। उनका ध्यान सिर्फ अपनी नाकामी छिपाने में लगा है।

जनता परेशान है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है

कांग्रेस पार्टी ने अ​पने अधिकारिक एक्स पर एक न्यूज क्लिप शेयर कर दिखाया जिसमें एक युवक कहता है कि ‘मुझे सिलेंडर नहीं मिला, फिर भी मेरे घर पर LPG की डिलिवरी दिखा रहे हैं। अब बुकिंग भी नहीं ले रहे’। कांग्रेस लिखा कि जहां लोग पहले ही LPG की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अब इसकी कालाबाजारी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। जनता परेशान है, लेकिन नरेंद्र मोदी ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...