1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने साझा किया नया वीडियो, कहा- स्पीकर चैंबर में घुसे सांसदों ने तोड़ी मर्यादा

Video : संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने साझा किया नया वीडियो, कहा- स्पीकर चैंबर में घुसे सांसदों ने तोड़ी मर्यादा

नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र के 12वें दिन केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के चैंबर में हुए हंगामे को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया है। गुरुवार को जारी इस नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र के 12वें दिन केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने लोकसभा स्पीकर (Lok Sabha Speaker) के चैंबर में हुए हंगामे को लेकर नया वीडियो पोस्ट किया है। गुरुवार को जारी इस नई वीडियो क्लिप से पहले भी रिजिजू ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के 20-25 सांसदों ने अध्यक्ष के कमरे में घुसकर गालियां दी थी।

पढ़ें :- मोदी सरकार का राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यूटर्न! भाषण के कुछ अंशों को हटाने की तैयारी

रिजिजू ने वीडियो को असंवैधानिक बताया

पढ़ें :- 'रिजिजू को वह वीडियो भी दिखाना चाहिए जब CISF राज्यसभा में घुसकर सांसदों से बदतमीज़ी की थी...' कांग्रेस MP रेणुका चौधरी का पलटवार

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के साथ लिखा ‘यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद  अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।

तेज आवाज में विरोध जताते दिखे सांसद

रिजिजू के हैंडल पर साझा वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर तेज आवाज में अपना विरोध जता रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की इस वीडियो क्लिप के अलावा रिजिजू ने अपना बयान भी साझा किया है।

प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल पर गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) की मौजूदगी में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर और पीएम मोदी को गालियां दीं और ये भी कहा कि जब प्रधानमंत्री संसद आएंगे तो देखिएगा हम क्या करते हैं।’ रिजिजू ने कहा कि अगर हम भी अपने सांसदों को संयम बरतने के लिए नहीं कहते और उन्हें नियंत्रित नहीं करते तो संसद में महाभारत हो सकती थी।

पढ़ें :- 'प्रिविलेज मोशन नोटिस से राहुल गांधी पर कोई असर नहीं पड़ेगा...' प्रियंका ने किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

लोकसभा में खत्म हुआ लंबा गतिरोध

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पर चर्चा हुई। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत कई सांसदों ने भाग लिया। खास बात ये रही कि हंगामे के कारण कई दिनों तक बरकरार रहे गतिरोध के बाद मंगलवार को सदन में विधायी कामकाज हुए। चर्चा पूरी होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने चर्चा का जवाब भी दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...