1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. VIDEO: घर की दीवार से सड़क पर कूदा शेर, महिला पर पीछे से झपटा, फिर बच्चों पर किया हमला; देखें- खौफनाक वीडियो

VIDEO: घर की दीवार से सड़क पर कूदा शेर, महिला पर पीछे से झपटा, फिर बच्चों पर किया हमला; देखें- खौफनाक वीडियो

Lahore lion attack: भारत में ऐसे जानवरों को पालने पर प्रतिबंध है, जिनसे इंसानों को खतरा हो। लेकिन, दुनिया के अलग-अलग देश में लोग उन जानवरों को भी पालतू बनाकर घरों में रखते हैं, जिनके बारे हम सोच भी नहीं सकते हैं। पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों में शेरों को पालना आम बात है। हालांकि, यह शौक कई बार जानवरों के मालिकों व अन्य लोगों को काफी महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही लाहौर में देखने को मिला है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बीच सड़क पर बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर बदमाश हुए फरार

पाकिस्तान के सबसे पुराने शहर लाहौर से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आयी है। जहां पर एक पालतू शेर ने घर की दीवार फांदकर कई लोगों को घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख रहा है कि एक शेर घर की दीवार से कूदकर गली में भागते हुए पहले एक महिला पर पीछे से हमला करता है और उसे नीचे गिरा देता है। इसके बाद शेर छोटे बच्चे समेत 2 लोगों को शिकार बनाता है। इस वीडियो में महिला को भागते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक शख्स शेर को पकड़ने और लोगों को बचाने के लिए दौड़ता हुआ नजर आता है।

पढ़ें :- Stock Market Crash : 15 सौ से ज़्यादा शेयर 52 हफ़्ते के निचले स्तर पर पहुंचे, सेंसेक्स 1,636 अंक लुढ़का

इस घटना को लेकर लाहौर पुलिस ने बताया कि यह शेर के हमले का वीडियो गुरुवार की रात का है। लाहौर पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरत के अनुसार, शेर पालने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए शेर समेत संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पालतू शेर 11 महीने का है। जिसे पुलिस ने वाइतह ताइफ पार्क में भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...