1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video : ऊंची पहाड़ी पर अनुष्ठान करवा रहा था पुजारी, नीचे गिरने से मौत; लोगों का दावा- बाबा दिव्यशक्ति से उड़ने की कर रहे थे कोशिश

Video : ऊंची पहाड़ी पर अनुष्ठान करवा रहा था पुजारी, नीचे गिरने से मौत; लोगों का दावा- बाबा दिव्यशक्ति से उड़ने की कर रहे थे कोशिश

Horrifying Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। इस खौफनाक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाबा दिव्य शक्ति से उड़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इसे एक हादसा बताया है, जो पैर फिसलने के कारण हुआ था। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Horrifying Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। इस खौफनाक वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बाबा दिव्य शक्ति से उड़ने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इसे एक हादसा बताया है, जो पैर फिसलने के कारण हुआ था।

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुरू, 'प्रधानमंत्री मोदी और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' के लगे नारे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के सिंगनामाला मंडल स्थित ‘गम्पा मल्लैया स्वामी’ मंदिर की है। जहां पर मंदिर के 49 वर्षीय मुख्य पुजारी की पहाड़ की चोटी से गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतक की पहचान अप्पा पापाया (49) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सिंगनामाला के वन क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी पर भगवान गम्पा मल्लैया की सेवा कर रहे थे। इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। जिसके बाद घटना को लेकर कई तरह के भ्रामक दावे किए गए।

पढ़ें :- Video-थूककर पिज्जा बना रहा था दुकान संचालक मुजम्मिल, नोएडा की पिज्जा दुकान का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा- पुजारी ने “दिव्य शक्ति से आसमान में उड़ने” का दावा करते हुए पहाड़ से छलांग लगा दी। हालांकि, पुलिस और चश्मदीदों ने सोशल मीडिया पर किए गए दावों को भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि यह अंधविश्वास से जुड़ा आत्मघाती कदम नहीं, बल्कि एक बेहद कठिन अनुष्ठान के दौरान पैर फिसलने से हुआ एक दर्दनाक हादसा था।

कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे जब पुजारी अप्पा पापाया पहाड़ी की चोटी पर पूजा संपन्न करने के बाद वापस नीचे की ओर ढलान से उतर रहे थे, तभी अचानक एक संकीर्ण मोड़ पर उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वे लगभग 100 फीट गहरी घाटी में जा गिरे। पहाड़ी की चट्टानों से टकराने के कारण पुजारी को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...