1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : राहुल गांधी ने हाथ से उठाया मल्लिकार्जुन खरगे का जूता, जीता सबका दिल, लोग बोले- यही हैं संस्कार

Video : राहुल गांधी ने हाथ से उठाया मल्लिकार्जुन खरगे का जूता, जीता सबका दिल, लोग बोले- यही हैं संस्कार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे (Mallikarjun Kharge)  के जूते को अपने हाथों से सही करते हुए देखे जा सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media)  पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खरगे (Mallikarjun Kharge)  के जूते को अपने हाथों से सही करते हुए देखे जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अपने कमरे से निलकते वक्त अपने जूते के पास पहुंचते हैं। तभी उनका एक सहयोगी उनके जूते को अपने पैरों से ठीक करता हुआ नजर आ रहा है। इसके तुरंत बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने हाथों से मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के जूते को सही करते हुए वीडियो में देखे जा सकते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश , 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अंदर कितनी आत्मीयता है। सोशल मीडिया (Social Media)  पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के मन में अपने बड़ों को लेकर कितनी इज्जत है, इसकी भी तारीफ की जा रही है। एक यूजर ने लिखा कि ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लिए पॉलिटिक्स से ज्यादा अहम दूसरों का सम्मान है।’

पहले भी वीडियो आ चुके हैं सामने

ऐसे वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge)  की मदद करते हुए देखे जा सकते हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) के दौरान मंच पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पहले लालू प्रसाद यादव और फिर मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को ग्लास में पानी निकालकर दिया। उस समय यह वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने शिक्षा को प्रोडक्ट में कर दिया तब्दील, देश में बड़े-बड़े पदों पर बैठाए जा रहे हैं अयोग्य लोग: कन्हैया कुमार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...